पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत, संवाददाता। डीसीओ खुशी राम ने सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर के ग्राम मरौरी खास का भ्रमण किया। किसान अनिल सिंह ने पारंपरिक गन्ना खेती को नवाचार के साथ जोड़ते हुए गन्ना के साथ गेंदा की सहफसल कर एक मिसाल पेश की। शरदकालीन गन्ना बोने के बाद किसान अनिल सिंह ने पहले गन्ने के साथ मटर की खेती की। मटर की फसल कटने के तुरंत बाद उसी खेत में फरवरी माह मे गेंदा लगाया। अलग बात यह है कि गेंदा के फूलों की मांग स्थानीय बाज़ार में अत्यधिक है, जिससे यह फूल रोजाना खेत से ही बिक जाते हैं। किसान को नियमित आमदनी प्राप्त हो रही है। वहीं खेत की भूमि का भी अधिकतम उपयोग हो रहा है। गन्ना और गेंदा की इस सहफसली व्यवस्था से उन्हें पारंपरिक खेती की तुलना में कहीं अधिक लाभ मिल रहा है। डीसीओ ने बताया कि गेंदा की जड़ें मिट्टी को भुरभुरी बनाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.