मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। अगर आप बिहार के किसान हैं और खेती से बेहतर आमदनी की तलाश में हैं, तो गेंदा फूल की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। गेंदा फूल की खेती के लिये जिले को 33 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। जिसमें 12 हेक्टेयर के लिये किसानो को फूल का पौधा भी उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है ,जो 20 जनवरी तक चलेगा। फूलों की खेती को लाभकारी व्यावसायिक खेती के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने रबी मौसम के लिए फूल (गेंदा) विकास योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत किसानों को गेंदा की खेती पर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान, यानी 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कृषि विभाग की ओर से 8 करोड़ रुपये की योजना को मिली स्वीकृति: कम लागत में ज्यादा मुनाफा के लिये कृषि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.