सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंगुआर में गुरुवार की रात अज्ञात युवकों ने होलिका और किसान की पुआल में आग लगा दी। आगजनी की घटना होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार की सुबह कोतवाली पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे सफेद रंग की बिना नंबर की स्कूटी से दो युवक गांव में पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव में दो स्थानों पर आग लगा दी। इस आगजनी में एक स्थान पर रखी होलिका जलकर नष्ट हो गई, वहीं एक किसान के लगभग 10 बीघा पुआल भी आग की चपेट में आकर जल गए। घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.