श्रावस्ती, फरवरी 16 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में रविवार रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने गृह स्वामी की हत्या कर दी। वहीं गृह स्वामी के बेटे को जख्मी कर बंधक बना लिया। साथ ही नकदी व जेवर समेट कर मौके से फरार हो गए। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उल्लहवा के मजरा भजोरेपुरवा में रविवार रात बदमाशों ने हत्या व लूट की वारदात को अंजाम दिया। भजोरेपुरवा निवासी नेमराज पाठक (52) पुत्र अयोध्या प्रसाद घर के बरामदे में सो रहे थे। जबकि उनका पुत्र सुनील पाठक (25) व बहू लक्ष्मी पाठक (23) अपने कमरे में सोए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश घर के परिसर में दाखिल हुए और बरामदे में पहुंचे। इस दौरान अचानक नेमराज की आंख खुल गई। इस पर बदमाशों ने उनका मुंह और गला दबा लिया। काबू में न आता देख बदमाशों ने चाकू से वा...