औरंगाबाद, जनवरी 21 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार द्वारा संचालित व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत दाउदनगर क्षेत्र में संघ के शताब्दी वर्ष का संदेश आमजनों तक पहुंचाया गया। अभियान के दौरान भारत माता का चित्र और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विचारों को समाहित करता शताब्दी संदेश पत्रक घर-घर वितरित किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रांत बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन और सेवा के सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और यह यात्रा समाज को जोड़ने, राष्ट्रभाव को मजबूत करने तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह संकल्प लिया गया है कि देश के प्रत्येक घर तक संघ का संदेश पहुंचे और भारत माता के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र निर्माण की भावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.