सहरसा, नवम्बर 24 -- कहरा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विजयादशमी के दिन सौ वर्ष पुरा होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक आयोजित होने बाले कार्यक्रम के अन्तर्गत बनगांव में रविवार से सघन गृह सम्पर्क अभियान की शुरुआत किया गया।उमा शंकर खां के नेतृत्व में जिला सह कार्यवाह रौशन कुमार खाँ, खण्ड कार्यवाह शिवा कात्यायण, शशिधर ठाकुर द्वारा सघन गृह संपर्क किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि सघन गृह संपर्क का उद्देश्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन, कुटुम्ब प्रबोधन के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...