पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत। किर्गिस्तान में फंसे लोगों के मामले में उप्र गृह विभाग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं फंसे लोगों के परिजनों ने सोमवार को एसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा कही। परिजनों को फोन पर किर्गिस्तान से उनके अपनों ने बताया कि सभी लोगों को आधे आधे ग्रुप में बांट कर अलग अलग रखा गया है। जानकारी आने के बाद यहां अब उनके परिजन चिंता में हैं। किर्गिस्तान में फंसे लोग अपनी वीडियो बना बना कर यहां भेज रहे हैं ताकि उनके बारे में संज्ञान लेकर वतन वापसी कराई जा सके। इसी क्रम में लगातार उनके परिजन पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को उनके परिजन एसपी से पुलिस लाइन में मिले और उनके घर परिवार के गए हुए लोगों को वहां प्रताड़ित करते हुए मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि वहां वहां दो लाख रुपये दे...