पटना, जनवरी 11 -- बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन कार्यरत कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय को स्कॉच पुरस्कार मिला है। दिल्ली में आयोजित समारोह में बिहार के गृह सचिव सह आईजी जेल प्रणव कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मौके पर कारा निरीक्षणालाय से बंदी कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार प्रभास्कर एवं प्रोबेशन पदाधिकारी ज्योत्स्ना सिंह भी मौजूद रही। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय को यह पुरस्कार सूबे की जेलों में कैदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही डिजिटल लिटरेसी और बंदी पुनर्वास कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मिला है। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जेलों में बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए कंप्यूटर लैब बनाई गई हैं। बंदियों को एनआईएलआईटी के माध्यम से विभिन्न कंप्यूटर कोर्स करा कर प्रमाण पत्र दिये जा रहे हैं, जिससे कारा मुक्ति ...