प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराजद्। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल और इंटर की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जा रही है। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तक की प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 7,814 (सात हजार आठ सौ चौदह ) परीक्षा केन्द्रों पर कराई जा रही है। इसमें हाईस्कूल में 7,74,560 (सात लाख चौहत्तर हजार पांच सौ साठ) तथा इंटरमीडिएट में 32,549 (बत्तीस हजार पांच सौ उन्चास) कुल 8,07,109 (आठ लाख सात हजार एक सौ नौ) परीक्षार्थी पंजीकृत है। दोपहर दो से 5:15 बजे की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा 6,448 (छः हजार चार सौ अढ़तालीस) परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इसमें कुल 2,47,328 (दो लाख सैंतालीस हजार तीन सौ अठ्ठाईस) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...