एटा, फरवरी 21 -- शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट के इतिहास प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटर पुस्तकालय विज्ञान की परीक्षा हुई। 734 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास परीक्षा में 96 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। परीक्षा के दौरान डीआईओएस डा.इंद्रजीत सिंह, सचल दल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को जनपद में 90 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 9707 में से 8973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 734 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक परीक्षा में पंजीकृत 495 मे...