समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- मोरवा। मरीचा पंचायत में दो जगहों पर सोमवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनसंवाद किया। इसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई एवं विकास की बात कही गई। साथ ही पंचायत से गुजरने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा को ठीक करने एवं बुनियादी विद्यालय की व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया। गृह राज्य मंत्री ने प्रखंड के धर्मपुर बांदे, मरीचा, केशो नारायणपुर, बाजितपुर करनैल और इंद्रवारा को पटोरी प्रखंड में जोड़ने की बात कही गई। मौके पर पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी, शशिधर झा, नीलम सहनी, मनोरंजन मोदीन, राम याद शांडिल्य , उदय कुमार चौधरी, राम विनोद राय, रामेश्वर राय, श्याम सुन्दर त्यागी, शरवेन्दु शरण, सुरेश राय, संजीत कुमार, पंकज कुमार यादव, अमरजीत राय, बबलु यादव, आलोक कुमार यादव, राम प्रसाद राय, देवनाथ राय, विकास कुमार चौधरी समेत ...