मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- रक्सौल, हिसं। एसएसबी के स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को शहर में एसएसबी 47 वीं टालियन के तत्वावधान में कार्यक्रम रन फॉर बॉर्डर यूनिटी का आयोजन हो रहा है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व एसएसबी डीजी के आगमन को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौबंद की गयी है। इसकी जानकारी डीएसपी मनीष आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और एसएसबी महानिदेशक के आगमन को देखते हुए पुलिस व एसएसबी ने इंडो-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बढ़ा दी है। सीमा चौकियों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। नेपाल से आने जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों कीमैत्री पुल पोस्ट पर कड़ी जांच की जा रही है।खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस कीसंयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है...