बेगुसराय, जनवरी 2 -- बलिया। थाना में पदस्थापित गृह रक्षा वाहिनी के जवान रोहित यादव की सेवानिवृत्ति पर थाना परिवार के द्वारा शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के आहोक घाट निवासी रोहित यादव को थानाध्यक्ष विकास कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्र व माला से सम्मानित कर विदाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...