भभुआ, सितम्बर 20 -- दुर्गा पूजा में सुरक्षा मानकों का पालन करने का पूजा समितियों को किया निर्देशित अग्नि सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, गाइडलाइन, प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह रक्षा वाहिनी की कमांडेंट सोनल सुमन ने शनिवार को शहर के चार पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए हर समिति को तय प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। कमांडेंट ने पूजा समितियों से आग्रह किया कि पंडाल निर्माण से पहले अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूजा के समय दीप, धूप और बिजली के उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.