रांची, जुलाई 10 -- रांची में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य की समस्याओं, विकास की जरूरतों और लंबित मामलों को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने झारखंड की ओर से 31 अहम मुद्दों को उठाते हुए राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सांस्कृतिक विरासत और साझा समस्याएं मुख्यमंत्री ने बैठक की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू की धरती से अतिथियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि "बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड की साझा सांस्कृतिक विरासत हमें एकजुट करती है। हमारी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां भी समान हैं। ऐसे में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.