देहरादून, जनवरी 20 -- हरिद्वार। हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस और लॉज में ठहरे लोगों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। मालूम हो कि बुधवार को गृह मंत्री हरिद्वार पहुंचेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। होटल रजिस्टरों की गहन जांच की गई, ठहरने वालों के पहचान पत्र देखे गए और नियमों का पालन न करने पर होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना वैध आईडी के किसी भी व्यक्ति को ठहराने पर कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.