भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गृह मंत्रालय ने समाहरणालय परिसर की 9.8842 डिसमिल जमीन 1.76 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इस जमीन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। बीते 6 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने स्वीकृति से संबंधित जानकारी से भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त और समाहर्ता को भी अवगत कराया है। गृह मंत्रालय के विशेष सचिव को जमीन के एवज में भवन निर्माण के लिए सशुल्क आधार पर सलामी, पूंजीकृत मूल्य, निबंधन शुल्क और स्टाम्प शुल्क सहित एक करोड़ 76 लाख 13 हजार छः सौ पैंतालीस रुपये जमा कराने को कहा है। ताकि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को स्थायी हस्तान्तरण की स्वीकृति लिखित मिल सके। विभाग के अपर सचिव ने सोमवार को डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.