लखनऊ, फरवरी 8 -- पीजीआई क्षेत्र में एक महिला को पड़ोसी पर भरोसा करना भारी पड़ गया। दशकों पुराने संबंधों का हवाला देकर नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने लाखों रुपए और जेवर ठग लिए। पी़ड़िता सुधा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तेलीबाग कुम्हार मंडी निवासी सुधा सिंह के अनुसार, उनकी पड़ोसन गीतांजलि सिंह से करीब 15 वर्ष पुराने पारिवारिक संबंध थे। विश्वास का फायदा उठाते हुए गीतांजलि अपने पति जितेंद्र सिंह को गृह मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताती थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2023 में सुधा सिंह के भाई नरेंद्र सिंह समेत अन्य परिचितों से 15 लाख 65 हजार रुपए ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद वर्ष 2025 में पीड़िता की बीमारी का सहारा लेकर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिलवाने का...