औरंगाबाद, मार्च 8 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर थाना क्षेत्र से एक अधेड़ व्यक्ति लापता हो गए। नवीनगर थाना क्षेत्र के ही चरण महादेवा निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नवीनगर में अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए थे। शनिवार को दोपहर के बाद वह अचानक घर से निकले और फिर नहीं लौटे। इसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। रिश्तेदार बिकेश सिंह ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह घर से लुंगी पहन कर ही निकल गए। काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा है। स्थानीय थाना में भी इसकी सूचना दी गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...