जमशेदपुर, मई 23 -- पटमदा: राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को पटमदा के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो के नेतृत्व में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से रांची में मुलाकात की। इस दौरान शिक्षिकाओं ने कहा कि उन लोग पिछले 5 सालों से एक ही जिला में पदस्थापित हैं, उनका गृह जिला में स्थानांतरण होना चाहिए। इस संबंध में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शिक्षा विभाग के उच्च स्तरीय पदाधिकारी से संपर्क कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। मौके पर जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, मजदूर नेता राजू सामंत, झामुमो नेता मुनव्वर हुसैन, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार व विजय कुमार आदि की अगुवाई में सैकड़ों महिला शिक्षक रांची पहुंची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.