फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र में एक युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है नगला बंजारा निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम पुत्र सौरभ सिंह का परिवार में किसी से विवाद हो गया। इसी बात से वह काफी कुपित हो गया तथा उसने फांसी लगा ली। परिजनों को जब युवक के फांसी लगाने की जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...