बागपत, मई 29 -- कस्बे में मंगलवार देर शाम एक वृद्ध महिला ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मामला कस्बे के मौहल्ला अहिरान का है। बताया गया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गृह कलेश से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की घटना की जानकारी नहीं मिली है। चुपचाप किए गए अंतिम संस्कार को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.