झांसी, फरवरी 19 -- गृह क्लेश में फांसी लगाकर महिला ने दी जान बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली तो परिवार में मचा कोहराम झांसी, संवाददाता गुरसरांय थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव परसुवां में22 वर्षीय महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह फंदे पर झूलती मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव परसुवा निवासी अंजनी (22) पत्नी अजय कुमार घर पर थी। तभी बीती देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह अंदर के कमरे में गई। वहीं छत के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। काफी देर रात तक उसकी कोई आहट नहीं हुई परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने झांककर देखा तो दंग रह गए। वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिससे वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। फांसी की खबर से बड़ी संख...