मेरठ, दिसम्बर 9 -- बागपत रोड स्थित संजय कालोनी में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। टीपीनगर थाना क्षेत्र की मलियाना चौकी के सामने संजय कालोनी में जितेंद्र परिवार के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार जितेंद्र शराब पीने का आदी था। जिस कारण पत्नी सोनी से विवाद होता रहता था। सोमवार को भी शराब पीने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद जितेंद्र ने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने रोशनदान से अंदर देखा तो जितेंद्र फंदे पर लटका था। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.