गया, जनवरी 31 -- आमस के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक की बैठक हुई। बैठक में महिला अभिभावकों की संख्या अधिक रही। इक्का-दुक्का पुरुष अभिभावक थे। अनीता देवी, बेबी, निर्मला आदि अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखने की मांग शिक्षकों से की। साथ ही बच्चों के लिए गृह कार्य बढ़ाने और दूसरे दिन उसकी जांच कर सुधार करने के टिप्स भी दिए। कहा कुछ बच्चे शौचालय का बहाना बनाकर वर्ग से बाहर निकल जाते हैं। इन पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक सकलदीप राम ने बच्चों को होमवर्क डायरी, किताब, कॉपी व पेंसिल कलम के साथ स्कूल भेजने का आग्रह अभिभावकों से किया। कहा स्कूल से जाने के बाद घर पर भी बच्चों को पढ़ने के लिए जरूर बैठाएं। होमवर्क पूरा कराने में उनकी मदद करें। तभी उनका सही शैक्षणिक विकास संभव है। कुछ बच्चे पढ़ने ...