संभल, मई 4 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में रविवार दोपहर ग्रामीण ने गृहक्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी छोटे (35वर्ष)पुत्र कल्लू सिंह का परिवार में विवाद चल रहा था। रविवार की दोपहर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी ग्रामीण ने घर के कमरे में बंद होकर रस्सी के फंदे पर लटक गया। काफी देर तक जब कमरे का गेट नहीं खुला तो बच्चों ने रोशनदान से देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। जिसे देख बच्चों की चीख निकल गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेसिंक टीम पहुंच गई। पुलिस के सामने ही लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.