संभल, अक्टूबर 5 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गृहकर की वृद्धि को कम करने को लेकर ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नगर पालिका के अंतर्गत मकानों, दुकानों का गृहकर लघभग पांच गुना बढ़ाया है। जो मकान दुकान स्वामियों के हित में नहीं है। सरकार, शासन द्वारा एकदम इतनी बड़ी गृहकरों में इतनी वृद्धि करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि गृहकरों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए और वैधानिक एवं न्यायसंगत गृहकरों में वृद्धि की जाए। इस दौरान समिति अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा, संजीव सहारा, राजेन्द्र सिंह, प्रेमपाल शर्मा, चन्द्रप्रकाश, प्रमोद सैनी, महीपाल सिंह, फुरकान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.