दरभंगा, मई 30 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में गत 28 मई की देर रात चोरों ने घर में सोए गृहस्वामी के कमरे की कुंडी लगाकर अन्य कमरों से ढाई लाख रुपये नगद, जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। बगल के कमरे में खटपट सुन गृहस्वामी ने जब हल्ला शुरू किया तो चोर मौके से भाग निकले। गांव के ही सुरेश साह के घर में हुई घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। निस्ता में स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी हाथ-पैर चला ही रही थी कि इधर उपद्रवियों ने बगल के गांव भपुरा में छह लाख रुपये से अधिक के चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित सुरेश साह ने बताया कि बुधवार को उसका पुत्र एवं पुत्रवधू रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। घर में सुरेश साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.