रुद्रपुर, फरवरी 3 -- किच्छा, संवाददाता। गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने घर में रखा सामान अस्त-व्यस्त कर कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, लेक्चरार पद से सेवानिवृत्त शमशाद हुसैन मुख्य बाजार में लेफ्ट पाहा नहर के सामने रहते हैं। वह करीब बीस दिन पहले पत्नी के साथ अलीगढ़ गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोमवार रात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और सामान बिखेरते हुए कीमती वस्तुएं चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार अकील अहमद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी...