छपरा, जनवरी 31 -- फोटो जीयर स्वामी छपरा। अपने परिवार में रहते हुए परमात्मा से अपना जीवन जोड़ने वाले को कहीं भटकने की गुंजाइश नही रहती है। यही गृहस्थ के लिए सबसे श्रेष्ठ है। उक्त बाते संत जीयर स्वामी ने कुतुबपुर में प्रवचन के दौरान कही। सबसे सरल और सहज उपाय है परिवार पत्नी बाल बच्चे में अपने आप स्थित होते हुए घर में परमात्मा की सत्ता मान करके, परमात्मा के कारण मान करके, परमात्मा के आज्ञा मान करके उनके साथ रहें। परमात्मा की कथा का श्रवण करने से चंचल मन भी गलत मार्ग पर नही जाता। वह परमात्मा जो पूरी दुनिया में हैं। दुनिया की स्थिति में हैं ऐसे को जान करके उनके नाम, गुण, लीला, धाम व उनके चरित्र को सुनिए। सबसे पहले सुनिए, फिर कीर्तन करिए , स्मरण करीए तब उनके गुणों को अपने हृदय में उतारिये। उतारने से एक दिन कितना ही चंचल मन होगा गलत मार्गों की ओ...