सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- बोखड़ा। बीआरसी नयाटोल में विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए गृहवार सर्वेक्षण के लिए सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीईओ सुधीर कुमार राय ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य 6-14 वर्ष एवं 15-19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की पहचान कर उनका गृहवार सर्वेक्षण करना और उम्र-सापेक्ष नामांकन सुनिश्चित कराना है। प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिया गया कि ऐसे बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित किया जाए, जो किसी कारणवश 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा पूरी नहीं कर सके हैं। ताकि, उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त समस्त आंकड़ों को निर्धारित सर्वेक्षण प्रपत्र में संकलित कर अंकड़ा पोर्टल पर प्रवि...