अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलग-अलग क्षेत्र की विलक्षण नारियों का सम्मान शुक्रवार को नुमाइश स्थित कृष्णांजलि मंच पर किया गया। मौका था राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2026 का। गृह लक्ष्मी फाउंडेशन के 15वें गृह लक्ष्मी उत्सव की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ गई। संयोजिका चेयरपर्शन काजल धीरज ने वूमनिया उत्सव को अलीगढ़ महोत्सव में महिलाओं के लिए प्रेरणा दायक बताया। एडवोकेट डॉ. गीताजंली शर्मा और वयोवृद्ध शीला देवी ने विलक्षण महिलाओं को सम्मान प्रदान किए। नारी शक्ति सम्मान नूतन गुप्ता, नीलम शर्मा, आभा वार्ष्णेय और सईदा खातून को प्रदान किया गया। नारी रत्न सम्मान प्रज्ञा वार्ष्णेय, इंजी. नेहा वार्ष्णेय, देविका रत्न, नारी कीर्ति सम्मान खुशी गुप्ता और नीरू गुप्ता, नारी प्रेरणा सम्मान डॉ. तनु वार्ष्णेय, माध्वी अग्रवाल...