बक्सर, दिसम्बर 17 -- बक्सर। गृहरक्षकों के दोबारा नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिला समादेष्टा विनोद कुमार यादव से मिली जानकारी के मुताबिक, पुनः नामांकन समिति की ओर से गृहरक्षकों के लिए दोबारा नामांकन की तिथि निर्धारित की गई। इसके अनुसार, आगामी 19 दिसंबर को बक्सर, राजपुर व चौसा प्रखंड, 20 दिसंबर को इटाढी, डुमरांव व चौगाईं प्रखंड, 21 दिसंबर को नावानगर, ब्रह्मपुर व केसठ प्रखंड, 22 दिसंबर को सिमरी, चक्की प्रखंड व शहरी क्षेत्र और 23 दिसंबर को विभिन्न प्रखंडों का छूटे हुए गृह रक्षकों के लिए तिथि निर्धारित की गई है। गृहरक्षकों को पुनः नामांकन कार्य बाजार समिति के प्रांगण में स्थित होमगार्ड कार्यालय में संपादित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...