गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले में 30 मार्च को होने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार ने चैनपट्टी स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल हेलीपैड सहित उनके सर्किट हाउस से आने-जाने के रूट आदि का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती का निर्देश एसपी अवधेश दीक्षित को दिया। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी ट्रैफिक डीएसपी मिश्रा संतोष को कई निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अर्द्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फोर्स आदि को लगाया जाएगा। बताया कि प्रमुख मार्गों व स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे। मौके पर रक्षित डीएसपी सुबोध कुमार,मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.