बोकारो, दिसम्बर 17 -- बोकारो। मेहनत लगन से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। चिरा चास की गृहणी ज्योति कुमारी ने पावर लिफ्टिंग में सिल्वर पदक जीतकर इसे सही मायने में साबित किया है। महज दो वर्ष पूर्व पावर लिफ्टिंग की शुरुआत करने वाली ज्योति कुमारी ने गत सप्ताह इस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 13 दिसंबर को कोलकाता में हुए प्रतियोगिता के दौरान 10 राज्य की टीमों ने हिस्सा लिया था। इनके खिलाड़ियों के बीच ज्योति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 केजी भार वर्ग में 350 किलोग्राम उठाकर मेडल प्राप्त किया। ज्योति कुमारी ने यह मुकाम एक गृहणी के रूप में अपने घर के सारे कार्य को करते हुए प्राप्त किया है। अभ्यास के बाद घर पहुंचकर सभी काम करना अपनी दिनचर्या में शामिल किया है। 2026 व 27 तक नेशनल व 2028 तक इंटरनेशनल खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.