मेरठ, जून 17 -- खरखौदा। धीरखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लालपुर की मिलक मंढैया निवासी विवाहिता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायकवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। विवाहिता की मां ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दिल्ली के थाना नांगलोई क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी 27 वर्षीय सोनिया पुत्री स्व. सुरेश की शादी फरवरी 2018 में खरखौदा के गांव लालपुर की मिलक मंढैया निवासी अनुराग से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों में मनमुटाव हो गया। रविवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और सोनिया ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। मायके वाले अस्पताल पहुंचे और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.