अलीगढ़, फरवरी 19 -- अतरौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया रफातपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जिससे गांव में कोहराम मच गया। मायके से लौटी कुछ घंटे बाद ही विवाहिता फांसी के फंदे पर ससुराल आते ही लटक गयी। मृतका ज्योति पुत्री राम खिलाड़ी निवासी गांव तुलसीगढ़ी थाना डिबाई के साथ ज्येति की शादी गत 23 अप्रेल 2023 को पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र राकेश निवासी खेड़िया रफातपुर, के साथ में हुई है। परिजनों के अनुसार ज्योति की शादी करीब दो बाद भी ज्योति के कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था। पति-पत्नी ससुराल पक्ष से अलग मकान में रह रहे थे। मृतका के परिजन राजकुमार ने बताया कि ज्योति एक दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। शाम घर पहुंचने के बाद सब कुछ सामान्य था। देर शाम उसके पति पुष्पेंद्र काम पर चला गया घर पर ज...