हरिद्वार, जुलाई 20 -- कटारपुर गांव में रविवार को घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कटारपुर निवासी 25 वर्षीय स्वाति पत्नी अंकित का घरेलू विवाद को लेकर कुछ समय से तनाव चल रहा था। रविवार को स्वाति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल हरिद्वार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, स्वाति मूल रूप से नाथूखेड़ी, मंगलौर की रहने वाली थी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.