मेरठ, जून 10 -- मेरठ। लिसाड़ीगेट की खुशहाल कालोनी में गृहक्लेश में महिला ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। समर कालोनी निवासी रहीसुद्दीन ने अपनी बेटी फरहाना का निकाह डेढ़ वर्ष पहले खुशहाल कालोनी निवासी जुबेर से किया था। आए दिन झगड़ा होता देख फरहाना ने पति पर ससुराल से अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जुबेर ने हामी भर दी लेकिन अचानक अलग रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। पुलिस की मानें तो सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद में ससुराल पक्ष के लोग भी कूद पड़े और जुबेर का पक्ष लिया। फरहाना ने चुपचाप टॉयलेट की सफाई में प्रयुक्त होने वाला तेजाब पी लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.