एटा, मार्च 9 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। जब ये जानकारी पत्नी को हुआ तो उसने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाते समय कुंदा टूटने से महिला नीचे गिर गई। परिवार वालों को जब दोनों के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की मौत हो गई। पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इस मामले पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव गिरौरा निवासी गुड्डो देवी उर्फ वीना (45) पति महेंद्र सिंह और तीन बच्चों के साथ रहती थी। दो बच्चे दिल्ली में काम करते हैं। छोटी बेटी माता-पिता के साथ रहती है। परिवार वालों ने बताया कि उसकी आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार शाम को दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद महिला कमरे में चली गई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.