गोंडा, फरवरी 6 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने गृहकार्य पूरा न होने पर कक्षा दो के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है, परिजनों को बच्चे का इलाज कराना पड़ा। बच्चे के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं। पिता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। वहीं आरोपी शिक्षक विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के चतरुपुर नकार निवासी राज प्रसाद का आरोप है कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक गोस्वामी क्षेत्र के गुमदहा में संचालित स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। गुरुवार को वह रोज़ की तरह स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल में गृहकार्य पूरा न होने पर शिक्षक प्रखर सिंह ने अभिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.