शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- मिर्जापुर (शाहजहांपुर), संवाददाता। मिर्जापुर कस्बे के मोहल्ला कुतुलुपुर में गुरुवार सुबह 24 वर्षीय नीलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। वह अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर झूलती मिली। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पिता सुनील कुमार, निवासी उसावां (बदायूं), ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी नीलेश की शादी सत्येंद्र उर्फ बंटू से सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देकर की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं था और विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगा। बाइक न मिलने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार रात परिवारजनों ने मिलकर उसकी हत्या की और आत्महत्या...