वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को गृहकर, जलकर और सीवर कर वसूली की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों में जो फ्लैट गृहकर की परिधि में नहीं हैं, उनको शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाए। 31 मई तक ऐसे फ्लैटों को चिन्हित करके गृहकर लगाया जाए। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समीक्षा के दौरान जीआईएस सर्वे में छूटे ऐसे भवनों को जलकल विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से भवनों का सत्यापन कर बिल जारी करें। एकीकृत बिल के बारे में भवन स्वामियों को कोई जानकारी या समस्या आने पर प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम और जलकल के कर्मचारी समन्वय के साथ समाधान कराएं। नगर आयुक्त ने जलकल अधिकारियों पर मैनुअल तरीके से जलकर, सीवरकर जमा करने की जानकारी पर कहा कि इस वित्तीय वर्ष से मैनुअल तरीके से वसूली नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.