गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- गाजियाबाद। नगर निगम के गृहकर वसूली बढ़ाने पर शासन से अतिरिक्त अनुदान मिला है। निगम जितना अधिक हाउस टैक्स वसूल करेगा उतनी ही अधिक अनुदान राशि मिलेगी। फिलहाल सीएम ग्रिड योजना के तहत निगम को 300 करोड रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिला है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इस साल अब तक 332 करोड़ रुपये की हाउस टैक्स वसूली हुई है। पिछले साल 294 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली थी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि 31 मार्च तक कई सरकारी विभागों से भी बकाया राशि आनी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह के निर्देश पर निगम अधिकारी टैक्स वसूली के लिए लगे हुए है। अवकाश के दिनों में भी दफ्तर खोलकर टैक्स जमा कराया जा रहा। विभिन्न कॉलोनी और सोसाइटी में भी हाउस टैक्स वसूली के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। यही कारण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.