गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के पांचों जोन में गृहकर वसूली के लिए 31 मार्च तक अभियान चलेगा। इसके बाद एक अप्रैल से गृहकर जमा नहीं करने वालों से 12 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। साथ ही बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील होंगी। साढ़े चार में से करीब डेढ़ लाख करदाताओं ने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले निगम ने गृहकर वसूली तेजी कर दी है। इसके लिए विभिन्न सोसाइटी और कॉलोनियों में शिविर लगाए जा रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिन जोनल कार्यालय दोपहर तक खोले जा रहे हैं। करदाताओं से गृहकर जमा करने की अपील की जा रही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि गृहकर वसूली के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवधि के बाद गृहकर जमा नहीं करने वालों से 12 फीसदी ब्याज भी लिया जाएगा...