प्रयागराज, मई 25 -- पूर्व सैनिक की अपने भवनों के गृहकर माफी के लिए रविवार को प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से बहादुरगंज में मिले। पूर्व सैनिकों के संगठन वेटरन्स इंडिया की प्रयागराज इकाई के सदस्यों ने मंत्री के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद अपनी मांग रखी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश के कई राज्यों में पूर्व सैनिक, वीर नारियों के घरों का गृहकर माफ किया गया है। पिछले साल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गृहकर माफी के लिए गुहार लगाई थी। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सूबेदार बीएन प्रसाद वर्मा, आरके सिंह, विजय पांडेय, अनिल तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.