आगरा, जनवरी 28 -- नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने संजय प्लेस स्थित कपड़ा एवं जूता मार्केट में 21 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर लगभग 30 लाख रुपये गृहकर बकाया था। बिल और डिमांड नोटिस पर कोई संज्ञान न लेने पर इन दुकानदारों को बारंट जारी किया गया था। इसके बाद भी कर न जमा कराने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन की सख्ती से घबराकर 10 दुकानदारों ने गृहकर जमा करा दिया, जबकि 11 दुकानों पर अब भी सील लगी हुई है। सील की गई दुकानों पर 29.5 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया बताया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 50 हजार रुपये से अधिक गृहकर बकाया रखने वाले करदाताओं के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.