शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय और पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रभात राय से मुलाकात कर नगर में गृहकर और जलकर की बढ़ी दरों को लेकर उत्पन्न हालात से अवगत कराया। विरोध के कारण काम पर असर बताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। पालिकाकर्मियों ने कहा कि वे शासनादेश के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन कर वसूली और संबंधित कार्यों के दौरान उन्हें लगातार विरोध और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से सहयोग और सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि भय और दबाव के माहौल में काम करना कठिन हो गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गृहकर और जलकर में बढ़ोतरी शासन स्तर से तय की गई है और नगर पालिका केवल आदेशों का अनुपालन कर रही है। इसके बावजूद ...