गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गृहकर जमा न करने वालों पर फरवरी से सख्ती करेगा। फरवरी से बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील की जाएगी। विभाग करदाताओं से गृहकर जमा करने की अपील कर रहा है। गृहकर जमा करने पर निगम अभी 20 फीसदी छूट दे रहा है। यह छूट इस माह खत्म हो जाएगी। इसके बाद करदाताओं को 10 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके अलावा निगम फरवरी से गृहकर जमा नहीं करने वालों पर सख्ती करेगा। सबसे पहले बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई होगी। व्यावसायिक संपत्ति सील की जाएगी। कविनगर, सिटी जोन, विजयनगर, मोहननगर और वसुंधरा जोन के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कराई जा रही है। जोनल कार्यालय से सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय ने बताया गृहकर जमा नहीं करने वालों पर फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने करदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.