रुद्रपुर, फरवरी 8 -- गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के कोप कृपाली में स्थित मोक्षधाम का कायाकल्प नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदाई संस्था नपं गूलरभोज को शासन से 78 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने कार्यों का शुभारंभ करते हुए बताया कि सौंदर्यीकरण अवस्थापना मद से किया जा रहा है। कहा कि कोपा श्मशान घाट की दुर्दशा के संबंध में सीएम धामी को अवगत कराया गया। इस मामले में सीएम ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए आमजन की सुविधा के लिए बड़ी सौगात दी है। बताया कि इस धनराशि से श्मशान घाट की बाउंड्री, प्रवेश द्वार, टाइल्स, 36 लाइटें, जल व्यवस्था, फाउंटेन, महादेव की मूर्ति, बेंच के साथ मोक्षदा-हरित शवदाह प्रणाली से शव संस्कार घर बनेगा। उन्होंने कहा कि गूलरभोज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.